Categories: Uncategorized

सभा कर पूर्व कुलपति प्रो. राधे मोहन मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राधे मोहन मिश्र, धर्म नारायण दूबे, सेवानिवृत्त अधीक्षक एवं राम प्रसाद, सेवानिवृत्त प्रधान सहायक, परीक्षा सामान्य के असामयिक निधन के कारण विश्वविद्यालय परिवार की एक शोकसभा प्रशासकीय भवन में स्थित कमेटी कक्ष में आयोजित की गई है।
प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भौतिकी विभाग में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रो० राधे मोहन मिश्र, आचार्य एवं भूतपूर्व अध्यक्ष, भौतिकी विभाग, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय एवं पूर्व कुलपति का निधन 31 अक्टूबर 2024 को प्रातः 6:00 बजे हो गया। भौतिकी विभाग में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता प्रति-कुलपति प्रो० शान्तनु रस्तोगी ने की तथा संचालन भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो० रविशंकर सिंह द्वारा किया गया।
सभा में प्रो० सुग्रीव नाथ तिवारी (प्रो० इंचार्ज, आई०ई०टी०, गोरखपुर, एवं पूर्व अध्यक्ष, भौतिकी विभाग) ने प्रो० मिश्र से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया। इसी क्रम में प्रो० शान्तनु रस्तोगी, प्रो० राकेश कुमार तिवारी, प्रो० मनीष मिश्रा, और प्रो० रविशंकर सिंह ने भी अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रो० मिश्र के योगदान को स्मरण किया। इस सभा में भौतिकी विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में दिवंगत प्रो. मिश्र की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

31 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago