कमलेश पटेल बने तरवा थानाध्यक्ष

बोगरिया/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )l पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने तबादला करते हुए कई थानाध्यक्षों को बदला और साथ ही में पुलिस लाइन में पचासी उप निरीक्षकों को जगह-जगह थाने पर भेजा, वहीं पर तरवा थाने पर तैनात थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का पीआरओ बनाया और कमलेश कुमार पटेल को तरवा थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी।

पत्रकार वार्ता में थानाध्यक्ष तरवा ने बताया कि मेरी प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखना है। राजस्व से संबंधित विवाद ज्यादातर थाने पर आते हैं उसको राजस्व संबंधित कर्मचारियों से मिलकर जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी त्यौहार को देखते हुए क्षेत्रवासियों से अपील किया कि शांति व्यवस्था को बनाए रखें,किसी प्रकार का अराजकता एवं खलल डालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago