महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्र्तगत ब्लाक सदर देवरिया में महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु, विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा माॅ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ हेतु, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जन जागरुकता तथा लैंगिक समानता हेतु प्रावधानों का प्रचार प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित का अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार से वर्णन कर उपस्थित महिलाओं को नालसा द्वारा निर्मित विड़ियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की ओर से नामित रिर्सोस पर्सन श्री संतोष शुक्ला (वरिष्ठ अधिवक्ता देवरिया) एवं रिर्सोस पर्सन सुश्री उर्वशी पचेरिया (सहायक प्रवक्ता, सन्त विनोबा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय देवरिया) द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। सी0डब्लू0सी के अध्यक्ष सावित्री राय, सामाजिक परामर्शदाता व सर्पोट स्टाफ कौशल विकास देवरिया विभा पाण्डेय व संरक्षण अधिकारी, जयप्रकाश तिवारी,केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाफ सेन्टर नीतू भारती, एवं चैकी प्रभारी वन स्टाफ सेन्टर के द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित निम्न विधिक जानकारियों पर चर्चा की गयी- जैसे कानूनों के तहत प्रदान किए गए बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चैनलों यानी एन०सी०डब्ल्यू०, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया समझाना। कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करना के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खण्ड विकास अधिकारी, अनिल कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जयप्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण, इकाई देवरिया, अनिल कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी, गंगेश शुक्ल सहायक विकास अधिकारी, चन्द्रप्रकाश मिश्र ए0डी0ओ0, मनीष मणि त्रिपाठी, ए0डी0ओ0, सौरभ द्विवेदी ए0डी0ओ0, संतोष शुक्ला,वरिष्ठ अधिवक्ता, उर्वशी पचेरिया सहायक प्रवक्ता, सन्त विनोबा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय देवरिया, केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाफ सेन्टर नीतू भारती,सी0डब्लू0सी के अध्यक्ष सावित्री राय, सामाजिक परामर्शदाता व सर्पोट स्टाफ कौशल विकास देवरिया विभा पाण्डेय, लियाकत अहमद ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago