बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम बंजरिया में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी की । छापेमारी की सूचना मिलते ही आरोपी भाग निकला और बरामद विस्फोटक को सील करके आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बंजरिया निवासी बशीर अली पुत्र अब्बास ने विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस ले रखा था परन्तु निर्धारित स्थान के बजाय अपने घर से काफ़ी दिनों संचालन कर रहा था जहां मुखबिर की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने अपने उच्चाधिकारियों को बताया। जिस पर उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रदुम सिंह सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे और छापेमारी की सूचना मिलते ही आरोपी घर से भाग गया।अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के उपरान्त बरामद 90 किलो अवैध सुतली बम,एल्युमीनियम चूर्ण,बारूद,निर्मित व अर्ध निर्मित पटाखा को नष्ट कर दिया और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के भतीजे गुड्ड उर्फ़ आफ़ताब आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही जबकि बशीर के ऊपर कार्रवाई की जा रही है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…