काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शासन द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में अवगत कराया है कि दिनांक 09 अगस्त 2024 से काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ हो रहा है। अतः कांतिकारियों के सम्मान में इसे सम्पूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्ष-पर्यन्त मनाया जाना है। इस अवसर पर जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में
विद्यालयों में इस घटना से जुड़ी हुई कवितायें एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता ,विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, कांतिकारियों पर आधारित आनलाईन क्वींज प्रतियोगिता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्वतंत्रता आन्दोलन विशेष रूप से काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी एवं जागरूकता, काकोरी ट्रेन एक्शन पर प्रसिद्ध इतिहासकारों / विशेषज्ञों द्वारा विद्यालयों / महाविद्यालयों में संवाद, काकोरी के कांतिकारियों पर आधारित किस्सागोई / नाटक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की याद में जन्म दिवस एवं बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा। समस्त कार्यालयाध्यक्ष द्वारा दिनांक 09 अगस्त 2024 से काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शुभारंभ के अवसर पर काकोरी के शहीदों की याद में प्रत्येक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। जिला सूचना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का वृहत प्रचार प्रसार किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

46 minutes ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

1 hour ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया–इंडिगो विमान के पंख टकराए

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक…

1 hour ago

पीपे के पुल पर रेलिंग न होने से बढ़ा खतरा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

बरहज में बड़ा हादसा: साइकिल अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरे युवक की तलाश जारी,…

2 hours ago

दिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी) को दिनभर घना कोहरा…

2 hours ago