अनुदान हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया जायेंगे कृषक

विकास भवन में 9 अगस्त को ई लॉटरी प्रक्रिया होगी संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीडा योजनान्तर्गत सुपर सीडर अनुदान सं०-11 एवं कस्टम हायरिंग (ग्रामीण उद्यमी) अनुदान सं०-11 में अनुदान हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक का चयन किया जाएगा। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा दिनांक-09-08- 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन में ई-लाटरी संपन्न करायी जाएगी।ई-लाटरी में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नंबर पर एस०एम०एस० के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की अंतिम तिथि की सूचना दी जाएगी। इसी प्रकार ई-लाटरी में प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नंबर पर एस०एम०एस० के द्वारा प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जाएगी।ई-लाटरी व्यवस्था में लक्ष्य के अनुरूप चयनित किये जाने वाले लाभार्थियों के संख्या के अतिरिक्त लक्ष्य का 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी।लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्तियों के द्वारा निर्धारित समयावधि में यंत्र ‘क्रय न करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। ई-लाटरी में चयनित न होने वाले समस्त कृषकों की जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी।आवेदन के समय कृषक द्वारा जमा की गयी धनराशि को कृषक के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत बैंक खाते में वापस किया जायेगा। अतः जिन किसान भाइयों ने योनजा के अंतर्गत सुपर सीडर अनुदान सं०-11 एवं कस्टम हायरिंग (ग्रामीण उद्यमी) अनुदान सं०-11 में बुकिंग की है वे ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago