अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव द्वारा की गई आवश्यक बैठक

     कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा आज लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के साथ आवकश्यक बैठक की गयी। इस बैठक में अण्डर ट्रायल प्रिजनर्स तथा जेल में निरूद्ध बंदियों की रिहाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया और जेल में निरूद्ध बंदियों की रिहाई के सम्बन्ध में यथावश्यक कार्यवाही करने, जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने तथा जमानत की शतों में छूट कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश व जानकारी दी गयी। जनपद कुशीनगर में अण्डर ट्रायल प्रिजनर्स की संख्या 07 थी, जिनमें एक बंदी दो मामलों में निरूद्ध था जो अब जेल से रिहा हो चुका है। शेष अन्य बंदियों की रिहाई हेतु जनपद न्यायालय कुशीनगर, वाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में बंदियों की रिहाई हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान नरेन्द्र कुमार मिश्र चीफ, प्रवीण कुमार दूबे डिप्टी, श्रीमती कमर जहाँ व  राकेश तिवारी असिस्टेंट उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

5 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

5 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

7 hours ago