शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जलालाबाद डिविजन के एक अवर अभियंता पिछले 7 सालों से अफसरों की मेहरबानी के चलते एक ही डिवीजन में डेरा जमाए बैठे हैं।
अधिकारी यदि मेहरबान हो तो कुछ भी संभव हो जाता है, नियमावली केवल कागजों में ही सीमित रह जाती है। वर्ष 2016 में एक अवर अभियंता की पोस्टिंग जलालाबाद में हुई थी । उनकी तैनाती के बाद अफसर भूल गए कि यंहा के अवर अभियंता का तबादला भी 3 साल में करना है, जिसके चलते 7 सालों तक एक ही डिवीजन में बने रहे। सितंबर 2023 में उनका ट्रांसफर शाहजहांपुर के फैदुल्लागंज कर दिया गया । लेकिन उच्च अधिकारियों की मेहरबानी के चलते 6 महीने में ही दोबारा जलालाबाद में वापसी कर दी गई सरकार की नियमावली के अनुसार 3 साल से ज्यादा एक डिवीजन में अधिकारी की तैनाती नहीं रह सकती, लेकिन यहां उच्च अधिकारियों की मिली भगत से सब कुछ संभव हो रहा है।
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…
सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…
वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…