डेढ़ साल से न्याय की गुहार लगा रहा है दिव्यांग

दोनों पैर से दिव्यांग राजेश रौनियार ने दी 28 मार्च से आमरण अनशन की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।करीब ड़ेढ़ साल पहले 27 अक्टूबर 2022 को अपने ऊपर हुए हमले के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न होने से परेशान दोनों पैर से दिव्यांग नगर पंचायत सलेमपुर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार पुत्र फूलचंद गुप्ता ने पुनः मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से 28 मार्च के पहले न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर दे दिया है। राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।जबकि बिना वैसाखी के हम चलने में भी असमर्थ हैं। कई बार सीओ साहब के पास जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है।अब हमारा यह आमरण अनशन 28 मार्च से जांच व न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago