न्यायाधीशगणों ने राजकीय बाल गृह तथा पाथ वात्सल्य गृह का किया औचक निरीक्षण

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए की जाए समुचित व्यवस्था: इन्द्रिरा सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , तथा सिविल जज (जे0 डी0 ) द्वारा राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 20 बच्चें तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय में कुल 10 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं तथा प्रपत्रो को व्यवस्थित रूप से करने के लिए कठोर निर्देश दिए। सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अशोक कुमार दूबें,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी , सिविल जज (जे0 डी0 ) श्रीकान्त गौरव,, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक सावित्री देवी, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चैबे व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

27 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

32 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

46 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

57 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago