जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक तथा बलिया से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिकंदरपुर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जांच के क्रम में सर्वप्रथम टीम तहसील दार अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं पैथोलॉजी केंद्र पर पहुंची। वहां पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की जांच की जा रही थी। इस पर डॉक्टर दिग्विजय द्वारा संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई कि जब तक योग्य डॉक्टर उपस्थित न हों, तब तक किसी भी प्रकार की सेवा संचालित न की जाए। साथ ही निर्देश दिया गया कि डॉक्टर के आने पर ही दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर कार्य प्रारंभ किया जाए।
इसके बाद टीम मनियर रोड स्थित आर बी एल स्वास्थ्य केंद्र जलालीपुर पहुंची, जहां केवल एक स्टाफ नर्स और एक एएनएम मौजूद मिलीं। वहां भी कोई डॉक्टर नहीं था। टीम ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि चिकित्सक की उपस्थिति के बिना अस्पताल का संचालन न किया जाए और डॉक्टर के आने पर ही मरीजों का उपचार शुरू किया जाए।जांच टीम इसके बाद राहुल चिकित्सा केंद्र सिकंदरपुर पहुंची। यहां पाया गया कि केंद्र का पंजीकरण 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। संचालक द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन किए जाने की पुष्टि हुई, जिस पर टीम ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए।अगले चरण में टीम अमर पुष्प सेवा केंद्र, नवरत्न पुर पहुंची, जहां सभी कागजात सही पाए गए। इस केंद्र की व्यवस्था संतोषजनक रही, जिस पर टीम ने संतुष्टि व्यक्त की।सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मार्ग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। वहां केवल स्टाफ नर्स मौजूद मिली और किसी भी मरीज का इलाज होते नहीं पाया गया। इस पर भी टीम ने सख्त निर्देश जारी किए कि बिना चिकित्सक के अस्पताल का संचालन नहीं किया जाएगा।डॉ. दिग्विजय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक उच्च स्तर से कोई अन्य निर्देश प्राप्त नहीं होता।इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CM से मिलने की तैयारी पड़ी भारी! देवरिया में सपा नेता को पुलिस ने रोका

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…

1 hour ago

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

18 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

20 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

1 day ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

1 day ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

1 day ago