27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू प्रसाद के सेवा निवृत्त होने पर शनिवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 1997 से अपनी सेवाएं दे रहे राजू प्रसाद ने करीब 27 वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश एवं अपर आयुक्त न्यायिक राजेश श्रीवास्तव ने उन्हें गौतम बुद्ध की प्रतिमा एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके लंबे कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि राजू प्रसाद ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विदाई समारोह के दौरान कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
अंत में राजू प्रसाद ने सभी अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।
समारोह के पश्चात उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

47 minutes ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

4 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

5 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

5 hours ago