सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिले की तीनों तहसीलों में कुल 172 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 15 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजी गई। मेहदावल तहसील में 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का तत्काल निस्तारण किया गया तथा 8 मामलों में मौके पर जांच के निर्देश दिए गए। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने की और थानाध्यक्षों को प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 5 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। पुलिस मामलों की सुनवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार द्वारा की गई।
वहीं धनघटा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में भी 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 मामलों में जांच टीम गठित की गई। अधिकारियों को भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

22 hours ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

1 day ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

2 days ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

2 days ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

2 days ago