आंगनबाडी केन्द्रों पर किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह जुलाई 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर जनपद के पड़रौना, कसया दुदही, विशुनपुरा नेबुआ नौरंगिया, मोतीचक के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 किलोग्राम गेहूं दलिया 1 किलोग्राम फोर्टीफाइड राइस 1 किलोग्राम चना दाल 455 मिलीलीटर खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया 500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस 500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 किलोग्राम गेहूं दलिया 1.5 फोर्टीफाइड राइस 1.5 किलोग्राम चना दाल 455 मिलीलीटर खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 किलोग्राम गेहूं दलिया 1.5 किलोग्राम फोर्टीफाइड राइस 1.5 किलोग्राम चना दाल 455 मिली लीटर खाद्य तेल प्रति माह उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 30 अगस्त व 01 सितम्बर 2023 को किया जायेगा।इस दिन को पड़रौना, कसया दुदही, विशुनपुरा नेबुआ नौरंगिया, मोतीचक, परियोजना के सी०डी०पी०ओ० व मुख्य.. सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेंगे।

वितरण दिवस को विकास खण्ड सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, तमकुही, के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 30 अगस्त व 01 सितम्बर 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago