प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

समयबद्ध निपुण लक्ष्य हासिल करें शिक्षक- डायट प्राचार्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक लॉर्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज रुपईडीहा के सभागार में आयोजित की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य उदयराज रहे।बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य हासिल करने की कार्य योजना तथा विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं सतत विकास हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।डायट प्राचार्य ने कहा कि सभी संकुल शिक्षक तथा एआरपी अपने गोद लिए विद्यालयों को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें। सभी शिक्षक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से नियमित आकलन कर प्रगति संबंधी अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखें। निपुण तालिका नियमित भरें। संकुल शिक्षक की मासिक बैठक का एजेंडा एक सप्ताह पूर्व तैयार कर शिक्षक समूह में अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सभी संकुल शिक्षक अपने सेवित विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका कक्षा चार-पांच में भाषा-गणित निर्देशिका आधारित शिक्षण कार्य सुनिश्चित कराएं।शिक्षकों से निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों का आकलन अनिवार्य रूप से कराएं।कक्षा कक्ष में संदर्शिकाओं,उपलब्ध प्रिंट रिच सामग्रियों,टीएलएम,गणित-विज्ञान किट के उपयोग तथा विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय संचालन हेतु निर्देशित किया।
दीक्षा ऐप पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो समयबद्ध देखने हेतु निर्देश दिया। संकुल शिक्षकों को अपने सेवित क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 10 बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फॉर्म तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा फॉर्म भराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और इनका भविष्य संवारना हमारा नैतिक दायित्व है।
खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने बच्चों के जाति,निवास, आधार बनने की प्रगति, विद्यालयों में विद्युतीकरण,जर्जर भवन, शौचालय व हैंडपंप की क्रियाशीलता आदि की समीक्षा की । इस दौरान एआरपी विपिन सिंह, राकेश मौर्या सुनील कुमार संकुल शिक्षक आनंद भूषण मिश्रा,विनोद गिरि,अविराज सैनी, अरविंद वर्मा, करूणा कृष्ण श्रीवास्तव, जंगली प्रसाद, तीर्थराज, तिरलोकी वर्मा,अजय कुमार, शिक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, अरविन्द वर्मा, कैलाशनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

5 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

5 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

5 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

5 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

5 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

5 hours ago