माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद और गोरखपुर जनपद स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शनिवार को वार्षिक शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ तथा छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निर्देशिका पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब माता-पिता और शिक्षक मिलकर बच्चों के विकास में योगदान देते हैं, तो उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि होती है। उन्होंने इस सम्मेलन को छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को अनुशासित, चरित्रवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया शाखा की प्रधानाचार्य वसुंधरा मिश्रा, एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडे, कंगारू किड्स प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता, गीडा शाखा की प्रधानाचार्य रिमझिम सिंह, विनय कुमार शुक्ला, सीमा सिंह, राजू सिंह, उप प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, डॉ. मीना सिंह, विवेकानंद शुक्ला, प्रयाग नारायण शुक्ला, मिथिलेश पांडेय, हेमंत तिवारी, अम्बरीष राय, वैभव राय, ध्रुव मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

3 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

1 hour ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

2 hours ago