ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर आम जनमानस को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहा है कि नहीं जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणालीअविनाश जोशी भटहट पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंची। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर औषधि भण्डार कक्ष में पहुंच कर रिकार्डों को देखा और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली, इसके बाद एसडीएम ने पैदल भ्रमण करके ओपीडी कक्ष, पर्ची काउण्टर पर मरीजों का हाल चाल जाना। बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने निकट भटहट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंची, वहां उन्होंने अस्पताल में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए रजिस्टर चेक किया। पर्चा पंजीकरण कक्ष से चौकीदार उपस्थिति मिले। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। मरीजों के हाल चाल को जाना। अधिकारियों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। औषधि स्टोर में एसडीएम ने रजिस्टर से दवाईयों को मिलान किया तो वह ठीक पाया गया। अस्पताल स्टाफ को एसडीएम ने ड्रेस में आने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कोई खामी नहीं पाई गई। व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए आदेश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

7 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

7 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

7 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

7 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

8 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

8 hours ago