सबको ख़ुश रख पाना मुश्किल काम

कहते हैं कि सबको ख़ुश रख पाना
बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है,
एक को ख़ुश करो दूसरा अपने आप,
बरसाती मेंढक की तरह फुदकता है।

संबेदनशीलता लोगों के चरित्र
की बहुमूल्य ख़ज़ाना होती है,
उनकी सोच में गम्भीरता होती है,
उनके प्यार में भी गहराई होती है।

वफ़ादारी, सच्चाई व ईमानदारी
ऐसे लोगों में कूट कूट भरी होती है,
छोटी छोटी बातें भी ऐसे इंसानों में
जीवन की गहराई तक घर करती हैं।

उनकी सोच समझ की पवित्रता ही
चरित्र की सुंदरता की परिचायक है,
मुश्किल से भरी परिस्थिति में भी
उनका हृदय नहीं कभी बदलता है।

इंसान के धनार्जन की कोई एक
निश्चित परिभाषा नहीं होती है,
ख़याल रखे मित्र, दर्द समझे पड़ोसी,
मान दें रिश्तेदार, वह कमाई होती है।

अच्छा स्वभाव मनुष्य द्वारा जीवन में
अर्जित बेशकीमती दौलत होती है,
कभी न कभी कहीं न कहीं अपनों को,
अच्छे स्वभाव के कारण याद आती है।

आदित्य गले लगाओ,आँसू रुकते हैं,
छोटे दीपक से अंधकार छट जाते हैं,
छोटी छोटी यादें जीवन की सौग़ातें हैं,
ये ख़ुशियाँ आजीवन रह जाती हैं।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

5 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

7 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

9 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

10 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

10 hours ago