चोरों ने स्कूल में बोला धावा, पढ़ाई से लेकर रसोई तक लूटा सारा सामान

बच्चों की किताबें, बैटरी, अनाज, बर्तन तक ले उड़े चोर

(सलेमपुर से शशांक भूषण मिश्र की रिपोर्ट)

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास खंड के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय की स्मार्ट क्लास का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे और वहां से बैटरी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, वायरिंग आदि चुरा ले गए। इसके बाद उन्होंने स्कूल के किचन का दरवाज़ा तोड़कर बच्चों के लिए रखा गया चावल, गेहूं और अनाज रखने वाले ड्रम तक उठा ले गए।

इतना ही नहीं, स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर पुराने बर्तन और अन्य सामग्री भी समेट ले गए। सुबह जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुशवाहा स्कूल पहुंचे तो यह सब देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी।

खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत कर दी गई है। विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली इस घटना से शिक्षक, अभिभावक और छात्र सभी स्तब्ध हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago