भारत को जानने के लिए हिंदी जानना आवश्यक: ग्रेग पार्डो

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने हिंदी भाषा की खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया के लिए जरूरी भाषा बनती जा रही है। भारत को जानने के लिए हिंदी जरूरी है और यही वजह है कि पिछले कुछ साल से अमेरिका से बड़ी संख्या में छात्र, हिंदी सीखने के लिए भारत आ रहे हैं।
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से बांद्रा (पूर्व) के उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए, अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदी भाषा को अगर हम गरिमा प्रदान करेगें तो वह भी हमें गरिमा प्रदान करेगी।
कौशल विकास व रोजगर पालकमंत्री, मुंबई उपनगर मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि हिंदी जबान बहुत प्यारी और मीठी होती है, जो इसके संपर्क में आता है उसे हिंदी फेविकोल की तरह पकड़ कर अपना बना लेती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश के विकास के साथ राजभाषा हिंदी का भी विकास होगा।विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो सभी दिलों को जोड़ने का काम करती है। यह किसी से किसी को तोड़ने की बात नहीं करती। उन्होंने आज का यह कार्यक्रम पत्रकारों का है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं। पत्रकारों के हाथ में जो कलम होती है,वह कलम नहीं तलवार है। पत्रकार अपनी विश्वसनीय खबरों से सरकार को हिलाने का काम करते हैं।
सांसद मनोज कोटक ने कहा कि हिंदी साहित्य का प्रभाव इस शहर पर बहुत है। हिंदी का प्रयोग अच्छे कार्य के किए किया जाना चाहिए न कि राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि पत्रकर कलम का धनी होता है। उसके हाथ में कलम होती तलवार नहीं। पत्रकार का कार्य है रचनात्मक कार्यों में सहयोग देना। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा की हिंदी के लिए कार्य करने वालों को आगे लाने की पहल अच्छी है। मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा की हिंदी सबकी भाषा है।
वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 45 साल की पत्रकारिता की सेवा करने के बाद पहली बार मुझे मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। लेकिन दुःख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि हिंदी पत्रकारों को वह सम्मान और हक नहीं मिला, जिसका वे असली हकदार हैं।
मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से योगायन समूह के प्रमुख डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, अभिनेता आशुतोष राणा, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ राजाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी और अमेरिकन महा वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो को हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान कई सामाजिक, साहित्यिक, अभिनय कला क्षेत्र और राजनैतिक क्षेत्र के जानी-मानी विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी
सदस्य हरगोविंद विश्वकर्मा, सैयद सलमान, अशोक शुक्ला, अखिलेश तिवारी व अखिलेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधि जैन तथा आभार सुरेंद्र मिश्र ने व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

3 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

9 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

25 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज अहम दिन

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…

28 minutes ago

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

33 minutes ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

40 minutes ago