पांच दिवसीय रामकथा का दूसरा दिन
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया के पंचायत भवन परिसर में नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में, आयोजित पांच दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन अयोध्या से पधारी कथावाचिका धर्मरक्षिता शास्त्री ने अहिल्या उद्धार की कथा सुनाई।
शुक्रवार की दोपहर कथा सुनाते कथावाचिका ने कहा कि जनकपुर जाने के क्रम में जब श्रीराम ने एक वीरान कुटिया देख आश्रम के पास आए व गुरु विश्वामित्र से पूछा कि यह किनका आश्रम है। गुरु विश्वामित्र ने उन्हें अहिल्या का प्रकरण विस्तार से बताते हुए देवी अहिल्या का उद्धार करने को कहा। श्रीराम ने चरण स्पर्श से देवी अहिल्या का उद्धार कर दिया। अहिल्या फिर से अपने मूल रूप में वापस हो गई। इसके पूर्व कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डा. पीके राय, विशिष्ट अतिथि डा. अजयमणि त्रिपाठी व सेवरही थाना प्रभारी दिग्विजय नारायण राय ने किया। रामकथा के संयोजक शिक्षक अरूणेन्द्र राय, आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण कुमार राय ने कथा में आये सभी भक्तजनों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व प्रधान सीताराम खरवार, पत्रकार रवीश मद्धेशिया, राजनारायन मिश्र, डा. मुरारी शरण जायसवाल, प्रेमबिहारी राय, केदारनाथ सिंह, योगेन्द्र राय, राजेश, अजय कुमार चौबे, तुलानारायण राय, डा. अमित बौद्ध आदि उपस्थित रहें।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…