संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग शुक्रवार को जिलाधिकारी की चौखट तक पहुंच गई। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्य मार्ग पर शराबियों के उत्पात और खुले में बिक रहे मांस को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
महुली निवासी अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी के नेतृत्व में जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने महुली-नाथनगर मुख्य मार्ग पर स्थित शराब की तीन दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि सड़क किनारे खुले में मांस की बिक्री भी होती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। यह मार्ग डिहवा, कुर्मियाना, बौरीहवा सहित महुली के दक्षिणी क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार शाम तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक शराबियों के उत्पात के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाली छात्राओं और दैनिक कार्यों से निकलने वाली महिलाओं को अशोभनीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।
इससे पूर्व महिला अधिवक्ता सविता ने भी सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र तहसील दिवस धनघटा में सौंपकर शराब की दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…
वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…
बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…
दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…