आमरण अनशन तीसरे दिन जारी अनशन कारी की हालत बिगड़ी

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील बहादुर सिंह जूनियर हाई स्कूल बिहरा के प्रांगण में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर तीसरे दिन बैठे !
लोकतंत्र सेनानी रक्षक सुनील बहादुर सिंह जूनियर हाई स्कूल बिहार के प्रांगण में आमरण अनशन पर निश्चित कालीन के लिए बैठे हैं मुख्य मांगे प्राथमिक विद्यालय बिहरा नंबर 1 को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, खाद एवं रसद विभाग के द्वारा जो ग्राम सभा में भ्रष्टाचार किया जा रहा है उसको समाप्त किया जाए, किसान निधि में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए, गांव के जच्चा बच्चा केंद्र पर अभिलंब चिकित्सक उपलब्ध कराया जाए और उस को सुचारू रूप से चलाया जाए क्योंकि ग्राम सभा की आबादी 12 हजार से ऊपर है, घाघरा नदी के द्वारा जो कटान किया जा रहा है ग्राम सभा की ओर उस कटान को रोकने के लिए समुचित व्यवस्था किया जाए, मालदा बिहरा सड़क को अभिलंब ठीक किया जाए, पूर्व से निर्माणाधीन लोकतंत्र सेनानी मुख्य द्वार को अभिलंब निर्माण कराया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना में जांच करा कर पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया जाए, विधवा विकलांग दिव्यांग पेंशन में भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए, गांव के अंदर जो सड़क बनी है और ग्रामीणों के द्वारा उस पर अतिक्रमण किया गया है उसको अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए, उक्त मांगों को जिला अधिकारी महोदय स्वयं जांच कराएं जब तक जिला अधिकारी के जांच का आदेश जारी नहीं हो जाएगा तब तक लोकतंत्र सेनानी रक्षक सुनील बहादुर सिंह का आमरण अनशन जारी रहेगा स्वास्थ्य विभाग बघुड़ी की टीम मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ बीपी और शुगर लो होता जा रहा है एसएचओ सिकंदरपुर योगेश यादव मौके पर पहुंचे थे और अधिकारियों को अवगत कराएं सुनील बहादुर सिंह लोकतंत्र रक्षक सेनानी के सहयोग में विनय कुमार सिंह और बसंत लाल भी आमरण अनशन पर आज बैठे हुए हैं जिला अधिकारी के आवेदन पत्र देने के बाद आमरण अनशन पर बैठे लोगों के पास अभी तक कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा यह भारत का लोकतंत्र है और लोकतंत्र रक्षक कि आमरण अनशन पर बैठा है

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

7 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

7 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago