Categories: Uncategorized

जेएनसीयू में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. संतोष कुमार सिंह, सुदृष्टि बाबा महाविद्यालय, रानीगंज, बैरिया ने ‘हिन्दी भाषा, साहित्य एवं सिनेमा का अंतरसंबंध’ विषय पर व्यक्तव्य दिया। कहा कि सिनेमा सर्वोत्कृष्ट कला माध्यम है, जिसमें विविध कलाओं का समुच्चय है, जिसमें अभिनय, संगीत, नृत्य, रंगकर्म, छायांकन आदि सभी विधाओं का समेकन होता है। सिनेमा में हिन्दी की महत्वपूर्ण कृतियों पर अनेक फिल्मों का निर्माण हुआ है। हिन्दी एवं अन्य भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों पर बनी फिल्मों की एक लम्बी शृंखला है। साहित्य से सिनेमा समृद्ध होता है। सिनेमा में बहुत से ऐसे गीतों को पिरोया गया है जो कि श्रेष्ठ साहित्य का दर्जा पाने के योग्य हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने कहा कि मातृभाषा बच्चों को संस्कार में प्राप्त होती है, जिसके प्रयोग से परिवार व समाज में संवाद स्थापित किया जाता है। बदलते दौर में इन्हें संरक्षित रखने की जरूरत है। विषय प्रवर्तन करते हुए हिन्दी विभाग के प्रभारी डाॅ. संदीप यादव ने कहा कि मातृभाषा बच्चों की समझ का विकास करती है, जिसके बाद बच्चे कई भाषाएँ भी सीख सकते हैं अतिथि स्वागत डाॅ. अभिषेक मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रवीण नाथ यादव ने किया। कुलसचिव एस. एल. पाल के साथ परिसर के सभी प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे।कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

5 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

5 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago