बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर पालिका परिषद बलिया की पूर्व निर्धारित बोर्ड की बैठक सम्पन्न नही होने के कारण जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित की गई थी, जिसमें वर्णित है कि नगर पालिका परिषद के सभासदगणों द्वारा नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा के दृष्टिगत बोर्ड की बैठक कराने जो अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को संबोधित एवं उसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी थी।
जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया को उचित निर्णय लेने के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया गया। जिसके क्रम में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया के पत्र 18 फरवरी द्वारा बोर्ड की बैठक 7 मार्च को समय 11 बजे से आहूत करने के लिए अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया था। किन्तु अधिशासी अधिकारी द्वारा 7 मार्च को निर्धारित बैठक में प्रतिभाग न करते द्वारा अवगत कराया गया कि अधिशासी अधिकारी को बोर्ड की बैठक से अवगत नही है और न ही बैठक से संबंधित एजेण्डा की कापी उपलब्ध करायी गयी है।
बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रतिभाग नही करने के कारण उपस्थित सभासदों द्वारा लगभग 02 घण्टे तक हंगामा किया गया एवं अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया को अपमानित किया गया। इस प्रकरण के संबंध में अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा पत्र के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी/ प्रभारी नगर निकाय श्री त्रिभुवन ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बलिया को प्रकरण के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 02 दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यह प्रकरण अत्यन्त गंभीर है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…