UGC अधिसूचना पर घमासान: नौतनवां तहसील में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। UGC की हालिया अधिसूचना को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से नौतनवां तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग की और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार करण सिंह को सौंपा।

प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे और गोरखपुर मंडल संरक्षक शंभू सिंह श्रीनेत ने कहा कि 13 जनवरी 2026 को लागू की गई यूजीसी अधिसूचना शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा कर सकती है।

वक्ताओं का आरोप था कि यह अधिसूचना सवर्ण वर्ग के छात्रों के भविष्य को प्रभावित करेगी और समान अवसर के सिद्धांत के खिलाफ है। नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिसूचना पर लगाई गई अंतरिम रोक का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, लेकिन जब तक अधिसूचना पूरी तरह वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – Epstein Files: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क की डिनर पार्टी फोटो से मचा बवाल

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सवर्ण समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया।

प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

1 minute ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

19 minutes ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

32 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago