निजी स्कूल बस की लापरवाही ने छीनी मासूम की मुस्कान

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां निजी स्कूल बस की लापरवाही के चलते 6 वर्षीय मासूम छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना एक बार फिर स्कूल बस सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े करती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम बरसीपार निवासी रामबदन की 6 वर्षीय पुत्री अंशिका एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत है। रोज की तरह वह स्कूल बस से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को सड़क किनारे उतार दिया और यह सुनिश्चित किए बिना कि छात्रा सुरक्षित दूरी पर पहुंच गई है, बस को आगे बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें – ठंड ने फिर बढ़ाई कनकनी, घना कोहरा बना मुसीबत, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इसी दौरान मासूम अंशिका बस के पिछले चक्के की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और बच्ची को तत्काल सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हालत गंभीर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
सीएचसी सलेमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है।

ये भी पढ़ें – एसपी ओम वीर सिंह का बड़ा फैसला, थानों में बदले गए प्रभार

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि यदि बस चालक थोड़ी भी सावधानी बरतता, तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: बागपत कार आग हादसे ने मचाई सनसनी

स्कूल बस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
यह मामला केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि निजी स्कूल बस लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। नियमों के अनुसार बच्चों को बस से उतारते समय वाहन पूरी तरह रोकना, सहायक की मौजूदगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं होना प्रशासनिक लापरवाही और स्कूल प्रबंधन की उदासीनता को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी बस चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

6 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

6 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

7 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

7 hours ago