प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में कई अहम विभागों और जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

चित्रकूट में सीडीओ के पद पर तैनात राजेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर कार्यरत देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है।

सरकार ने प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के साथ-साथ ACEO इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण और निदेशक रेशम के पद पर कार्यरत थीं।
इसके अलावा, विशेष सचिव एपीसी शाखा टीके शिबु को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें – ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन तक करियर, धन और जीवन का हाल

रेशम विभाग में भी बदलाव करते हुए विशेष सचिव देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को निदेशक रेशम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में, सौरभ कुमार पांडेय को एसडीएम संभल से एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, पूनम निगम को अपर आयुक्त कानपुर मंडल से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज और सुशीला को राजस्व परिषद से अपर आयुक्त कानपुर मंडल के पद पर तैनाती दी गई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

8 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

8 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

8 hours ago