संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 के सफल संचालन हेतु प्रस्तावित 92 परीक्षा केन्द्रों का 22 जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं 09 खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगणों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुॅचकर परीक्षा केन्द्रों द्वारा भेजे गये ऑनलाइन सूचनाओं का सत्यापन सहित परीक्षा केन्द्र पर पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत आवश्यक संसाधनों जैसे-सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर/प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कमरों एवं सीटिंग की उचित व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगणों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्यो को आवश्यकतानुसार सुझाव एवं निर्देश भी दिये गये।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…