केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर समिति ने किया जमीन का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी की संयुक्त समिति द्वारा जनपद संत कबीर नगर में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम पंचायत जंगलऊन में चिन्हित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी सम्भाग के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
जनपद संत कबीर नगर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रयासरत जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन की टीम द्वारा निरीक्षण की उपयुक्तता रिपोर्ट शासन के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन, दिल्ली को प्रेषित की जाएगी। निर्धारित मानकों को पूर्ण करने के पश्चात जनपद में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में केन्द्रीय विद्यालय का अस्थायी भवन डायट में स्वीकृति के पश्चात् कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के रूप में आगामी सत्र से अस्थायी कक्षाएं चलाने के लिए प्रस्तावित भवन डायट का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय एयर फोर्स के प्राचार्य वैरिस्टर पाण्डेय, केन्द्रीय विद्यालय बस्ती के प्राचार्य आरके मल्ल, उप प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव, एएसओ अनूप कुमार तिवारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

29 minutes ago

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

4 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

4 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

4 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

5 hours ago