फ्लाईओवर और विरासत गलियारा का निरीक्षण

व्यापारियों से की बातचीत दुकानदारों के पुनर्वास का दिया निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर शहर के विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिक्स लेन फ्लाईओवर परियोजना और विरासत गलियारा के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पांडेय हाता, घंटाघर, बक्शीपुर, अलीनगर, जटाशंकर से लेकर धर्मशाला तक चल रहे कार्यों की निरीक्षण की और अधिकारियों को तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि यह परियोजनाएँ गोरखपुर शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि जिन दुकानदारों की दुकानें सड़क चौड़ीकरण में पूरी तरह समाप्त हो गई हैं या जिनकी दुकानें दो से तीन फीट बची हैं, उन प्रभावित व्यापारियों को जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) के माध्यम से सरकारी जमीन पर बनाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “व्यापारियों को विस्थापन का शिकार नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें बेहतर और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाएगा।”
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि विकास कार्य शहर के हर नागरिक के हित में किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गोरखपुर न केवल एक स्मार्ट सिटी बने, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बने।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक और जनसुविधा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि कार्य स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए और रात के समय भी प्रकाश व्यवस्था उचित रखी जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।
विरासत गलियारा परियोजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना 555.56 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। कुल 3.50 किलोमीटर लंबे दो लेन के इस गलियारे को 27 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गोरखपुर शहर को एक नया स्वरूप मिलेगा, जो पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से भी लाभकारी होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि “हर कार्य जनता की सुविधा और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर किया जाए। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर, एसपी सिटी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम वित्त विनीत कुमाऊ सिंह, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र, एसीएम प्रथम प्रशान्त बर्मा-द्वितीय राजू कुमार, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए थे। “गोरखपुर अब उत्तर प्रदेश का नया विकास मॉडल बनेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को बेहतर सुविधा, स्वच्छ वातावरण और सुगम यातायात व्यवस्था मिले। विकास के साथ हर वर्ग का सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

8 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

10 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago