ग्राम पंचायत गनेशपुर में महंगे दामों पर समान खरीद कर किया गया फर्जीवाड़ा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनेशपुर में पंचम वित्त से हुई खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। अपलोड बिल बाउचर के अनुसार जिम्मेदारों ने सीएम डैशबोर्ड पर महंगे दामों पर बिल अपलोड कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2025 वाउचर संख्या- P 13 के तहत ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्य के नाम पर फर्म बजरंग इंटरप्राइजेज, गोरखपुर को ₹28,400 का भुगतान किया गया है। इस वाउचर के अंतर्गत अपलोड बिल संख्या 130 में एक ठेला ₹16,000, चार कुदाल ₹4,000, चार कांटा ₹4,000, चार फावड़ा ₹2,400, तीन वाइपर ₹600, चार झाड़ू ₹600 और एक जोड़ी जूता ₹800 की खरीद दर्ज है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह खरीद पूरी तरह फर्जी और मनमानी दरों पर की गई है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता का फावड़ा या कुदाल ₹300 से ₹400 में आसानी से उपलब्ध है, जबकि पंचायत द्वारा इन्हें कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा दिखाया गया है। इससे स्पष्ट है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसी प्रकार वाउचर संख्या P- 1, 05 अप्रैल 2025 पर फर्म बजरंग इंटरप्राइजेज, राजेंद्र नगर, गोरखपुर को ₹46,299 का भुगतान दर्शाया गया है। बिल संख्या 139, 02 मार्च 2025 में फिनाइल, ब्लीचिंग पाउडर, वाइपर, एंटी-लार्वा केमिकल और खरपतवार नाशक मीरा-71 की खरीद दिखाई गई है। इसमें भी भारी हेराफेरी सामने आई है — मीरा-71 को ₹320 प्रति पीस की दर से खरीदा दिखाया गया, जबकि यही उत्पाद बाजार में ₹80 से ₹90 में उपलब्ध है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी यदि समय-समय पर सीएम डैशबोर्ड पर अपलोड वाउचर और बिलों की जांच करते, तो इस तरह की फर्जी खरीद को रोका जा सकता था। लेकिन लापरवाही के चलते पंचायत में भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांट होती रही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पंचायतों में इस तरह की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल यह देखना बाकी है कि जिला प्रशासन और ब्लॉक स्तर के अधिकारी इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

5 hours ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

6 hours ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

6 hours ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…

6 hours ago

नशा माफियाओं पर चौतरफा प्रहार!

ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…

6 hours ago