डीडीयू की कार्य परिषद ने शिक्षकों के स्थाईकरण और प्रमोशन को दी मंजूरी

स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 22 सहायक आचार्य संविदा की नियुक्ति पर भी मोहर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संपन्न हुई।
इस बैठक में 11 विभाग के 26 शिक्षकों का स्थाईकरण तथा 5 विभाग के 22 शिक्षकों का प्रमोशन (लेवल 10 से 11) और एक शिक्षक का प्रमोशन (लेवल 11 से 12) को स्वीकृति प्रदान की गई।
इससे पहले 13 जुलाई 2024 की बैठक में कार्य परिषद ने 5 विभाग के 16 शिक्षकों के स्थायीकरण तथा 5 विभाग के 45 शिक्षकों के प्रमोशन (लेवल 10 से 11) को अपनी मंजूरी दी थी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के संचालन के लिए एक निदेशक की नियुक्ति पर भी कार्य परिषद ने अपनी मोहर लगाई।
इसके साथ ही एक कार्य परिषद ने इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंसेज में 22 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति पर भी मोहर लगाई गई।
प्रो द्वारकानाथ यूजीसी योगिराज बाबा गंभीरनाथ चेयर प्रोफेसर
इसके साथ ही एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में यूजीसी द्वारा सृजित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ चेयर प्रोफेसर हेतु प्रो द्वारिका नाथ, दर्शनशास्त्र विभाग को नामित किया गया जिसे कार्यपरिषद ने अनुमोदित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago