ईवीएम के संबंध में आमजन जनमानस को दी जाएगी जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  प्रभारी नोडल अधिकारी ईवीएम दुर्गेश गर्ग ने बताया है कि जनपद देवरिया की आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम तथा वीवीपैट) के उपयोग हेतु प्रदर्शन आम जनमानस में कराये जाने के दृष्टिगत उपर्युक्त स्थानों पर प्रदर्शन स्थल संचालित किये जा रहे हैं। जिसके अन्तर्गत अब तक लगभग पाँच हजार नागरिकों / मतदाताओं द्वारा ईवीएम/वीवीपैट के संचालन के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी प्राप्त की जा चुकी है।
जनपद के समस्त नागरिकों से उन्होंने अपील की है कि वे उपरोक्तानुसार नियत ईवीएम तथा वीवीपैट प्रदर्शन केन्द्र पर अधिकाधिक संख्या में पहुँचकर ईवीएम तथा वीवीपैट की निष्पक्ष मतदान प्रकिया से अवगत होते हुये आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निष्पक्ष एवं प्रभावी मतदान में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।                         

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago