विधिक जागरूकता शिविर में दी गई एडीआर तंत्र की कार्य प्रणाली की जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण, खालीलाबाद के तत्वाधान में जिल जज हरीश त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में एडीआर तंत्र की कार्य प्रणाली विषयक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आमजन में वैकल्पिक विवाद सुनवाई तंत्र के बारे में जागरूकता लाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिविजन मीनाक्षी सोनकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा एवं सालसा द्वारा आम नागरिकों हेतु विधिक जागरुकता एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, मानव दुर्व्यापार जैसे अन्य अपराधों के रोकथाम एवं सरंक्षण के लिए लागू योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि एडीआर प्रक्रिया प्रभावी होती है, क्योंकि इसमें विशेषज्ञों, गवाहों या वकीलों की आवश्यकता नहीं होती है और त्वरित प्रक्रिया के कारण अल्प अवधि में विवादों का निपटारा होता है। जो कि मुकदमेबाज़ी की लंबी प्रक्रिया से बचाता है।
उन्होंने सभी को अपने आसपास घटित अपराधों के नियंत्रण हेतु जागरूक होने एवं कानूनी सहायता लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर छात्र और छात्राओं को भी कर्तव्य बोध कराया गया।
इसके पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी को बुके, माल्यार्पण व उत्तरीय ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया व संचालन सीमा पांडेय ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, रितेश त्रिपाठी, विनोद मिश्र, श्रीकृष्ण पांडेय, शालिनी मिश्रा, पीएन विश्वकर्मा, सुनीता गौतम, पूनम उपाध्याय, ज्योति श्रीवास्तव, दीपक सिंह, विशाल कुमार, मनीष कुमार, संजीव सिंह महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राए उपस्थित थेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago