विद्युत उपकेंद्र पर गरजे माले कार्यकर्ता, लगाया गम्भीर आरोप

सिंकदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, मनमानी व अवैध वसूली के खिलाफ भाकपा माले ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारी बिजली बिल के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने का भय दिखाकर गरीबों, मजदूरों व किसानों से धन उगाही करने व विद्युत विच्छेदन किया जा रहा है। कहा कि कहीं मीटर रिडिंग का कार्य नही किया जा रहा है। अचानक 40-50 हजार का बिल भेज कर गरीबों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि विद्युत केन्द्रों एवं कार्यालयों पर कोई भी इसकी सुनवाई नही कर रहा। माले नेताओं ने गरीबों का बिजली बिल माफ करने, किसानों को कृषि कार्य हेतु 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने व मुफ्त कनेक्शन के नाम पर फर्जी बिल भेजने की परंपरा को बंद करने की मांग की। इस मौके पर लाल साहब, नियाज अहमद, विशिष्ट राजभर, सिमरिया देवी, कुमारी सुनीता, जोगेंद्र, इंदु देवी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता राम प्रवेश शर्मा व संचालक भागवत बिंद ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago