राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय निकाय की मासिक बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन, एवं स्थानीय निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों व्यापार, आबकारी, परिवहन, मंडी, नगर निकाय, राजस्व से लक्षय के सापेक्ष कर वसूली की जनकारी ली, तथा लक्ष्य से काफी धीमी प्रगति वाले विभाग को कड़े निर्देश दिए।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रामकोला,सेवरही व नगरपालिका परिषद पडरौना की खराब वसूली पर अधिशासी अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए । बैठक में खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा के अनुपस्थिति से उनके खिलाफ भी फ़ाइल चलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित करते हुए बताया, कि आई जी आर एस में डिफॉल्टर की स्थिति नहीं आनी चाहिए व मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में जनपद में भू कब्जा, भू विवाद संबंधित बृहद मामले को देखते हुए, जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि, एक सप्ताह के अंदर पूरे राजस्व ग्राम के लेखपाल के माध्यम से सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तहसीलों में पिछले एक वर्ष के मामले देखें। 2000 के बाद के जितने पट्टे हैं उसमें मौके पर कब्जा है कि नहीं इसका परीक्षण कराने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले को सुधारने का कार्य सब मिलकर करें।
राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने तहसील में लंबित, प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए, कहा कि पेशकार को लगाकर 03 से 04 वर्षो पुरानी पेंडेंसी को खत्म करें। उन्होने कहा इसकी साप्ताहिक तौर पर मॉनिटरिंग होनी चाहिए।तथा
जनपद में चकबन्दी की स्थिति, कितनी पर्चियां बंटी, कितने मामले अवशेष, आपत्ति की अंतिम तिथि के बारे में चकबन्दी अधिकारी आलोक श्रीवास्तव से रिपोर्ट ली गयी। जिलाधिकारी ने चकबन्दी में काफी शिकायतों का हवाला देते हुए, चकबंदी अधिकारी से कहा कि चकबन्दी पर लोगो का भरोसा बढाइये।
अमीनो द्वारा मानक से कम वसूली व गलत आंकड़े देने पर तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार सिंह को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
मुसहर बस्ती के संदर्भ में जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय टीम बनाकर भू सर्वे, पट्टा, पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, गांव में स्वास्थ्य कैम्प की स्थिति जानने की व उसके निस्तारण का निर्देश दिया। मुशहर बस्ती में कौशल विकास मिशन व रोजगार कैम्प लगाए जाने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
समस्त उपजिलाधिकारी गण को, अपने अपने तहसील में पर्यटन की संभावना तलाशने को भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।सभी लेखपालों का कैलेंडर बनाकर समय/स्थान वार डयूटी लगाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया व सभी की नियमित उपस्थिति भी चेक करने हेतु कहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी उपमा पांडेय(न्यायिक), समस्त उपजिलाधिकारी गण, समस्त तहसीलदार व सभी संबंधित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

14 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

15 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

15 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

15 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

15 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

15 hours ago