जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन
अर्पित की
बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि, अपनी अद्भुत और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश को उच्च शिखर पर स्थापित करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वास्तव में निर्भीक एवं बहादुरी की प्रतिमूर्ति थीं। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में विश्व फलक पर वह इतिहास रचा जो हमेशा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
मंसूरी ने कहा कि आज भी भारत को इंदिरा गांधी जैसी बहादुर नेता की जरूरत है। उनकी दूरगामी सोच से ही देश की दशा और दिशा बदल सकती है।इस दौरान यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी,नगर अध्यक्ष मनोज राव, वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्त, जितेन्द्र जायसवाल, नरेश चंद, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।
बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा के घोषित परीक्षा…
महिला आरक्षण से आगे बढ़ी बहस: परिसीमन के साथ जुड़ते ही ‘सत्ता संतुलन’ का राष्ट्रीय…
बांदा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली…
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और कई जगहों…
मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। Shivpuri जिले की करैरा तहसील में एक गंभीर सड़क हादसा…
IPL 2026 में Mumbai Indians का खराब प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले…