कड़ी मेहनत का मिला फल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में असम्पशन पब्लिक स्कूल, सिधुआपार बड़हलगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणाम में आदित्य राज ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रियांशु गुप्ता ने 94% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शुभम कुमार और प्रिया तिवारी ने 91% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों में अंकु यादव (89%), विशाल यादव (86%) और सोनम जायसवाल (84%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं सफल छात्रों की सूची में अमित कुमार यादव (83%), रितम गुप्ता (79%), शिवम निगम (79%), जाह्नवी पांडेय (77%) और फैजल अंसारी (75%) शामिल हैं।

विद्यालय के प्रबंधक भीम सिंह तिवारी ने सभी सफल छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्रों को सम्मानित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

20 seconds ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

17 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

28 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

38 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

50 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago