MP में तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, BJP विधायक के बेटे पर केस दर्ज, 5 लोग घायल

मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। Shivpuri जिले की करैरा तहसील में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार थार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक Pritam Lodhi के पुत्र दिनेश लोधी पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है।

करैरा क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा

यह घटना करैरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक काले रंग की थार कार ने बाइक सवारों और पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला

फरियादी संजय परिहार निवासी ग्राम संहेड़ा, जिला दतिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे।

उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। तभी पीछे से तेज गति में आई थार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रही दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इस टक्कर में सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घायलों की हालत और बयान

हादसे में संजय, आशीष और अंशुल को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। वहीं सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और घायलों को अस्पताल भेजा।

घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार का कहना है कि वाहन विधायक पुत्र दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर आगे ‘प्रीतम लोधी’ और पीछे ‘MLA’ लिखा हुआ था।

वीडियो में सामने आया बयान

बताया जा रहा है कि एक वीडियो में दिनेश लोधी घायलों से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे। उन्होंने यह भी कहा कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और वह लहराकर चल रही थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – IPL 2026: पंजाब किंग्स के सामने बिखरी मुंबई इंडियंस, लगातार चौथी हार के 5 बड़े गुनहगार

Karan Pandey

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

3 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

24 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

1 day ago