Categories: Tech

Tech Tips: गर्मियों में नहीं होगा फोन गर्म, कूल-कूल रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ जाती है।
दरअसल, ज्यादा तापमान का सीधा असर फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर पड़ता है। थोड़ी देर इस्तेमाल करने पर ही फोन गर्म होने लगता है और कई बार काम करना भी बंद कर देता है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में फोन को ठंडा रखने के लिए सही तरीके अपनाए जाएं।

यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं।

स्क्रीन ब्राइटनेस रखें कम

फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल करती है। जब आप ब्राइटनेस को फुल रखते हैं तो बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और इससे हीट पैदा होती है।
ऐसे में बेहतर होगा कि आप जरूरत के हिसाब से ही ब्राइटनेस रखें। कम ब्राइटनेस से बैटरी पर लोड कम पड़ेगा और फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।

फ्लाइट मोड का करें इस्तेमाल

अगर आप कुछ समय के लिए फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे फ्लाइट मोड पर डाल देना एक अच्छा विकल्प है।
फ्लाइट मोड ऑन करने से फोन नेटवर्क सर्च करना बंद कर देता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और फोन को आराम मिलता है। खासकर यात्रा के दौरान यह तरीका काफी मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े – MP में तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, BJP विधायक के बेटे पर केस दर्ज, 5 लोग घायल

फोन कवर हटा लें

फोन कवर जहां सुरक्षा देता है, वहीं यह हीट को बाहर निकलने से रोकता भी है।
जब फोन गर्म होता है तो कवर की वजह से अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे ओवरहीटिंग बढ़ जाती है। इसलिए चार्जिंग या लंबे समय तक इस्तेमाल करते वक्त फोन का कवर हटा देना बेहतर होता है।

धूप में इस्तेमाल करने से बचें

गर्मियों में सीधी धूप फोन के लिए सबसे बड़ा खतरा होती है।
अगर आप धूप में फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको ब्राइटनेस भी बढ़ानी पड़ती है, जिससे फोन पर डबल दबाव पड़ता है। एक तरफ बाहरी गर्मी और दूसरी तरफ बैटरी का लोड, दोनों मिलकर फोन को तेजी से गर्म कर देते हैं।
इसलिए कोशिश करें कि फोन को सीधे धूप में इस्तेमाल न करें।

ओवरचार्जिंग से बचें

फोन को ज्यादा देर तक चार्ज पर लगाए रखना भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है।
जब बैटरी फुल चार्ज हो जाए तो फोन को चार्जर से हटा लें। इससे बैटरी सुरक्षित रहती है और फोन का तापमान भी नियंत्रित रहता है।

गर्मियों में फोन का रखें खास ख्याल

गर्मी के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही आपके फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को प्रभावित कर सकती है।
अगर आप ऊपर बताए गए आसान टिप्स को अपनाते हैं तो न सिर्फ आपका फोन ठंडा रहेगा, बल्कि उसकी लाइफ और परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहेगी।

ये भी पढ़े – IPL 2026: पंजाब किंग्स के सामने बिखरी मुंबई इंडियंस, लगातार चौथी हार के 5 बड़े गुनहगार

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

8 minutes ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

28 minutes ago

फर्जी बिलों से ₹734 करोड़ का ITC क्लेम! ED ने जमशेदपुर-देवघर में मारा छापा, दो गिरफ्तार

₹734 करोड़ के फर्जी GST-ITC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर से कारोबारी और…

38 minutes ago

मिलावटखोरी से स्वास्थ्य तक खतरा, कानून के साथ जवाबदेही भी जरूरी

मिलावटखोरी पर लगाम के लिए सख्त कानून ही नहीं, ईमानदार तंत्र भी जरूरी लखनऊ (राष्ट्र…

58 minutes ago