राष्ट्रीय हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय,
बालिका दिवस अवश्य मनायें,
बालिकाओं को पैदा तो होने दें,
उन्हें माँ की कोख में पलने तो दें।

बालिका-बालकों का लिंगानुपात,
पूरे भारत में नौ के ऊपर दस का है,
यह अनुपात देश के कई राज्यों में,
लड़कियों से भेदभाव करने से है।

बेटी और बहू में अंतर क्यों है,
बहू को बेटी मानते क्यों नहीं,
बहू पढ़ी लिखी सुशील चाहिये,
तो हर एक बेटी को खूब पढ़ाइये।

बेटी पढ़ेगी तो बहू पढ़ी लिखी होगी,
हर घर, हर परिवार पढ़ा लिखा होगा,
हर गृहस्थी भी समझदारी से चलेगी,
समाज व पूरे राष्ट्र की प्रगति होगी।

भारतीय नारियाँ ऊर्जा से लबरेज हैं,
उनमें दूरदर्शिता, जीवन्त उत्साह है,
प्रतिबद्धता से चुनौतियों का सामना,
करने में जिम्मेदारी पूर्वक सक्षम हैं।

गुरू रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में
“महिलायें न केवल घर की रोशनी हैं,
बल्कि वे इस रौशनी की लौ भी हैं,
अनादि काल से प्रेरणा की स्रोत हैं।”

बेटियों को घर बाहर दोनों जगह,
जिम्मेदारी स्वतंत्र होकर निभाने दें,
सीता, सावित्री, गार्गी, अनुसुईया,
इंदिरा गांधी, द्रौपदी मुरमू बनने दें।

रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू,
ज्योति बा फुले, कल्पना चावला,
सुनीता विलियम्स, संतोष यादव,
मेरी काम्स, आदि के बड़े नाम हैं।

आदित्य बेटी घर की शान हैं,
बहू परिवार की गृह लक्ष्मी हैं,
जहाँ नारी का सम्मान होता है,
वहाँ देवी देवताओं का वास है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago