आतंकवादी एवं आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाएगा भारत-कमलेश शुक्ला

कायरों के समान छुपकर युद्ध करता है पाकिस्तान – कमलेश शुक्ला

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को सिंदूर ऑपरेशन को लेकर अनंत पीठ आश्रम के मंदिर में समाजवादी नेता कमलेश शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना कर देश के वीर जवानों के पराक्रम को प्रणाम किया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कमलेश शुक्ला ने बताया कि ऐसे समय में जब अपना देश आतंकवादियों और उनके आकाओं को मिटाने में लगा हो उस समय हम सभी लोग भारतवासी हैं, और हम सभी देशवासियों को देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहना चाहिए।देश से बड़ा कोई पार्टी या संगठन नहीं है। सबसे पहले हम भारतवासी हैं, इस समय हम सभी लोगो को एक होकर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हर समय छुप कर वार करता है, वह मिलिट्री से ज्यादा आतंकवाद को बढ़ावा देता है और जिसकी दिन है कि वह किसी भी देश से आतंकवाद के सहारे लड़ता है, उसकी मिलिट्री कहीं पर भी युद्ध करने के लिए खड़ी नहीं होती है। वह तो एक कठपुतली के समान नेताओं की गुलामी करने में मशगूल रहती हैं।
आज जो हमारे देश के सैनिकों ने किया है उसका हम सभी कोटि कोटि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने सेना को खुली छूट दे दी है, यदि पाकिस्तान अपनी रवैया से बाज नहीं आता है तो हमारे सैनिक विश्व के नक्शे से पाकिस्तान को मिटाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर दिनेश यादव, महेंद्रयादव, आकाश पांडे, सुरेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, संतोष यादव, मंजू यादव , पंकज यादव उमा यादव मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 hour ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

2 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

15 hours ago