गौरव गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुओ की सुरक्षा सीएए व एनआरसी लागू करने की मांग
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के आलमबाग चौराहे पर हिंदू समाज पार्टी के उत्तरप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में गुरुवार को पाकिस्तानी आतंकवादियो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आतंकवादियो का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। गोस्वामी ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर हमले की हमलोग घोर निंदा करते हैं. हम प्रधानमंत्री द्वारा 9 आतंकवादियो के ठिकानो को आपरेशन सिंदूर द्वारा नेस्तेनाबूत वाले कारवाई से प्रसन्न है और हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं की भारत मे जल्द से जल्द एनआरसी व सीएए लागू किया जाये जिससे भारत मे अवैध रूप से रह रहे रोहिगिंया बांगलादेशी व पाकिस्तानी घुसपैठियो चिह्नित कर देश से बाहेर खदेडा जाये। और गौरव गोस्वामी ने कहा की हम भारत सरकार से मांग करते हैं की भारत के समस्त हिंदुओ की सुरक्षा का भी ध्यान दिया जाये।
पाकिस्तान का पुतला दहन करनेवालों में रवि राजपूत,कार्यालय मंत्री सौरभ गोस्वामी ,अर्जुन शुक्ला ,सचिन गुप्ता ,मन राजपूत ,अक्षय तिवारी विपीन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…