टेटनस तथा डीप्थीरिया से बचाव के लिए हुआ वैक्सीनेशन

जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उ.प्र. स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन किया गया।
सर्वप्रथम एएनएम संध्या शर्मा ने वैक्सीनेशन की जानकारी सभी छात्र-छात्राओं को देते हुए कहा कि यह वैक्सीन टेटनस तथा डीप्थीरिया के लिए लगाया जाता है, जो भविष्य में टांसिल्स, या गले से संबंधित किसी बिमारी से लड़ने में मदद करता है।
सीनियर एएननम शशिकला त्रिपाठी एवं प्रियंका शर्मा ने सभी बच्चों को हंसाते तथा समझाते हुए टीकाकरण का कार्य किया। एएनएम प्रिती गौतम ने टीकाकरण के पश्चात होने वाले प्रीकाशन्स की जानकारी दी।
प्रतिरक्षीकरण अधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अतुल कुमार स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार सभी विद्यालयों के दसवीं के छात्र-छात्राएं या जिनका जन्म वर्ष 2008-2009 हो तथा पांचवीं के छात्र-छात्राएं या जिनका जन्म वर्ष 2014-15 का हो, को टीकाकरण होना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के निर्देशन में दिलीप कुमार सिंह, आशुतोष तिवारी, साधना मिश्रा आदि अध्यापक अध्यापिकाओं के सहयोग से टीकाकरण अभियान संपन्न हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

5 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

5 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

5 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

5 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

8 hours ago