January 16, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत लोकतंत्र की है जीत – रामजी गिरि

जनपद के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के शानदार विजय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के सुबाष चौक पर रविवार को लोगों के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया।वहीं जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस जनों ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि यह जीत वास्तव में लोकतंत्र की विजय है।जनता का विश्वास भाजपा व एनडीए सरकार से उठ गया है। महंगाई के कारण लोगों के थाली से दाल व सब्जी गायब हो गया है, परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। नौजवानों को नौकरी के वजाए अधिकांश परीक्षा के पेपर लीक कर परेशान किया जा रहा है। जनता अब इन लोगों के झांसे में नही आने वाली है। यह सरकार अपने जनविरोधी नीतियों के कारण जल्द ही गिर जाएगी। इस दौरान पुरुषोत्तम नारायण सिंह,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, नौशाद रजा, शाकिर लारी,दीनदयाल यादव, समीर पाण्डेय,नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी,प्रेमलाल भारती,अब्दुल जब्बार,अशोक कुमार,धर्मेन्द्र पांडेय, सुबाष राय सैथवार,सुहैल अंसारी,मधु शर्मा, शहनवाज जफर,महेंद्र अम्बेडकर, दिलीप सिंह,शिवशंकर सिंह, राजकुमार यादव आदिप्रमुख रूप से शामिल हुए।