निर्दल भी चुनाव लडेंगे सांसद नही सेवक बनेंगे -राजेश सिंह दयाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से विगत कुछ समय से दो लोग सांसद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने का दावा कर रहे थे । जनता ने भी क्याश लगाया था की शायद वर्तमान सांसद की उम्मीदवारी न हो लेकिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी नेता वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया इनको उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही लोगो में भारतीय जनता पार्टी से टिकट के एक दावेदार राजेश सिंह दयाल को लेकर दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे ।लोगो में ये भी चर्चा थी कि राजेश सिंह दयाल चुनाव नही लड़ेंगे क्यों की उनको केंद्र सरकार के ईडी और इनकम टैक्स आदि डिपार्टमेंटो से डर है । राजेश सिंह दयाल द्वारा सलेमपुर सांसदीय क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में मुफ्त चिकित्सा कैंप का आयोजन कर लोगो को लाभ पहुंचाया गया लोगो में इनकी खूब चर्चा भी है ।राजेश सिंह दयाल द्वार लोगो के लगाए जा रहे कयासों को दरकिनार कर अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का बिगुल फुक दिया है ।इन्होंने पत्रकारों से बात चीत करते हुए ये भी कहा की अभी से मेरे पास इनकम टैक्स के नोटिस भी आने लगे है लेकिन मैं अब नहीं रुकूंगा जनता के बीच जाकर सांसद नही जानता का सेवक बनूंगा । किस पार्टी से चुनाव लडेंगे इस सवाल पर राजेश सिंह दयाल ने कहा की मैं निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ सकता हु ।

Editor CP pandey

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

2 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

15 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

24 minutes ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

31 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

39 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

58 minutes ago