Categories: Uncategorized

85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाता अपने निवास स्थान पर कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त पचासी (85) वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्ट बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि वह स्वेच्छा से पोस्ट बैलट के माध्यम से निवास स्थान पर मतदान करने हेतु, निर्धारित फार्म- 12डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
उपरोक्त फार्म-12डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिवसों के अंदर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फॉर्म- 12डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फॉर्म 12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in के होमपेज पर मेनू के अंतर्गत candidate nomination and other forms के लिंक पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके और भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

12 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

34 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago