शीतलहर के दृष्टिगत गौआश्रयों चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करायें बीडीओ: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जल जीवन मिशन के कार्यो के प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि बढ़ते हुए शीतलहर के दृष्टिगत गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशो को ठंड से बचाव के लिए माकूल प्रबन्ध सुनिश्चित कराये ताकि गोवंशो को ठंड के कारण किसी प्रकार की समस्या न हो। संरक्षित गौवंशो को चारा, भूसा, पानी विशेषकर हरे चारे इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि बढ़ते हुए शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में संचालित सभी गौआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशो को ठंड से बचाव के लिए गौआश्रय स्थलों को त्रिपाल से कवर किया गया है। साथ ही छोटे व कमजोर गोवंशो को काऊकोट व अलाव की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा विभाग के डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को भी स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि अपने-अपने क्षेत्र के गौआश्रय स्थलों का प्रतिदिन भ्रमण कर गौआश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लें और आवश्यकतानुसार संरक्षित गोवंशो के उपचार इत्यादि की भी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, महसी राकेश कुमार मौर्या, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर दिनेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

11 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

11 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

11 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

11 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

12 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

12 hours ago