शहीदों की याद में 15 अगस्त को हर घर में एक – एक दीपक अवश्य जलाएं : सावन चौहान

भारतवासियों को नयी ऊर्जा देगा मेरी माटी मेरा देश अभियान : सावन चौहान

मैं शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा : सावन चौहान

आगरा(राष्ट्र की परम्पर)। देश की आजादी का गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाने वाला 77वां स्वाधीनता दिवस समारोह 9 से 30 अगस्त तक परम्परागत रूप से हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से पुरे देश में मनाया जा रहा हैं।इस शुभ अवसर पर शॉर्ट फ़िल्म निर्माता एवं राष्ट्रवादी चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सावन चौहान ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अपनी मातृभूमि को नमन करने का बहुत ही शुभ अवसर मिला है। तो आइए आप और हम सब मिलकर फिर से इतिहास बनाएंगे और देशहित में अपने प्राण भारत माता के चरणों में न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में आगामी 15 अगस्त को हर घर में एक – एक दीपक अवश्य जलाएं और देश की शान बढ़ाए और हम सब हिस्सा बनकर अपनी भूमि से जुड़ें, वीरों को श्रद्धांजलि दें और भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का सपना साकार करने की शपथ ले।

“मैं सावन चौहान शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूँगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हॅू कि देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहूँगा।

मैं सावन चौहान शपथ लेता हॅू कि हर ग़रीब जरूरतमंद की मदद करुँगा।

मैं सावन चौहान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को शत – शत नमन करता हूं। मेरे जीवन का एक एक क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित हैं, और महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलना ही आजादी के दीवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago